ePaper

आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम आज से होगा शुरू

Updated at : 15 May 2024 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस प्रोग्राम आज से होगा शुरू

आर्ट आफ लिविंग की ओर से गांधी मैदान स्थित मारवाड़ी महिला मंडप में 16 मई से पांच दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग का ग्लोबल हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन होगा.

विज्ञापन

जामताड़ा. आर्ट आफ लिविंग की ओर से गांधी मैदान स्थित मारवाड़ी महिला मंडप में 16 मई से पांच दिवसीय आर्ट ऑफ लिविंग का ग्लोबल हैप्पीनेस प्रोग्राम का आयोजन होगा. इसे लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम का समय संध्या 6:30 से रात्रि नौ बजे तक रहेगा. आर्ट ऑफ लिविंग के अंतरराष्ट्रीय आश्रम से प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षक, स्टेट टीचर को-ऑर्डिनेटर व जामताड़ा जिला प्रभारी निशांत कुमार कोर्स सिखायेंगे. जिला मीडिया को-ऑर्डिनेटर विजय भगत ने बताया कि इस कोर्स में सबसे प्रभावशाली “शुदर्शन क्रिया ” है, जो स्वांस की प्रक्रिया द्वारा अभ्यास कराया जाता है. जीवन की रोजाना चुनौतियों का सामना करने का व्यावहारिक ज्ञान के अलावा योगासन, शारीरिक व्यायाम व गहन ध्यान की अनुभूति की प्रक्रिया सिखाई जाती है. मात्र 20 मिनट के अभ्यास से रोग प्रतिरोधक शक्ति में बढ़ोतरी, असीम शांति और तनाव से मुक्ति मिलती है. ये कोर्स 18 वर्ष के सभी लोगों को करना चाहिए. इस जनकल्याण अभियान में शोभा डालमिया, शत्रुघ्न यादव, उषा किरण सिंह, विवेक सिन्हा, रीना द्वेदी, वर्षा कश्यप, अंजू चौधरी, नंदो गोराई, अरुण चौधरी आदि शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola