फ्लाइओवर बनाने को लेकर मिली मंजूरी : विधायक

विधायक डॉ इरफान अंसारी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिले. फ्लाइओवर की मंजूरी मिलने की बधाई दी.
जामताड़ा. विधायक डॉ इरफान अंसारी मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिले. उन्हें जामताड़ा के गायछांद मोड़ से जामताड़ा कोर्ट रोड के बीच फ्लाइओवर की मंजूरी मिलने की बधाई दी. कहा कि फ्लाइओवर बनने का रास्ता अब साफ हो गया है. बहुत जल्द जामताड़ावासियों को एक और बहुत बड़ी सौगात देने जा रहा हूं. मालूम हो कि कुछ दिन पहले ही बरबेंदिया पुल का उदघाटन किया गया है. वह पुल बहुत जल्द यह बनकर तैयार हो जायेगा. कहा कि मैंने पिछले विधानसभा सत्र के दौरान इस फ्लाइओवर की मांग की थी, जिस पर सदन ने मुझे इस फ्लाइओवर निर्माण को लेकर आश्वस्त किया था. विकास मेरी प्राथमिकता है. कहा आचार संहिता लगने के कारण कई योजनाएं रुक गयी थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










