जेएनवी में प्रवेश के लिए 29 तक जायेंगे आवेदन : बीइइओ

Updated:
विज्ञापन
जेएनवी में प्रवेश के लिए 29 तक जायेंगे आवेदन : बीइइओ

नारायणपुर. नारायणपुर प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को बीइइओ सर्किल मरांडी की अध्यक्षता में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई.

विज्ञापन

नारायणपुर. नारायणपुर प्लस टू उच्च विद्यालय में शनिवार को बीइइओ सर्किल मरांडी की अध्यक्षता में शिक्षकों की मासिक गुरु गोष्ठी हुई. गुरु गोष्ठी में विद्यालयों के संचालन, एमडीएम आदि पर चर्चा हुई. बीइइओ ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश पाने के लिए 29 जुलाई तक अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है. इस तिथि तक सभी योग्य और इच्छुक विद्यार्थियों को फॉर्म भरना है. खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंडस्तर से होना है, इसके लिए 31 जुलाई से 1 अगस्त तक तिथि निर्धारित है. ई-विद्या वाहिनी ऐप में बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करनी है. मौके पर बीपीओ अनामिका हांसदा, बीआरसी कर्मी नसीतूर रब आदि शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola