बैठक में ईद व रामनवमी शांतिपूर्वक मनाने की अपील

Updated at : 17 Mar 2026 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
बैठक में ईद व रामनवमी शांतिपूर्वक मनाने की अपील

नारायणपुर. थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सीओ देवराज गुप्ता ने की.

विज्ञापन

नारायणपुर. ईद और रामनवमी शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को नारायणपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता सीओ देवराज गुप्ता ने की. बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर रविंद्र नाथ यादव, थाना प्रभारी मुराद हसन, प्रमुख अंजना हेंब्रम, पूर्व उपप्रमुख दलगोविंद रजक, मुखिया बबलू किस्कू, पान मुर्मू, पंसस पवन पोद्दार, हबीब अंसारी, कांग्रेस नेता बीरबल अंसारी, राघवेंद्र नारायण, लूटलाल गोप, भाजपा नेता जावेद अंसारी मौजूद रहे. बैठक में सीओ ने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग से ही त्योहारों का सफल आयोजन संभव है. उन्होंने आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि रामनवमी के अखाड़े में मुस्लिम समुदाय की भागीदारी और ईद पर हिंदू समुदाय द्वारा मिलकर शुभकामनाएं देना सामाजिक एकता का मिसाल बनेगा. पुलिस इंस्पेक्टर ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की आवश्यकता है. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में पिछले एक वर्ष से शांति बनी हुई है और प्रशासन इसे बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है. सभी जुलूसों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जायेगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि रामनवमी के अवसर पर ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही किया जाए. नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिकों की जिम्मेदारी है.

विज्ञापन
UMESH KUMAR

लेखक के बारे में

By UMESH KUMAR

UMESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola