नाला में बच्चों को खिलायी गयी फाइलेरिया रोधी दवा

Updated:
विज्ञापन
नाला में बच्चों को खिलायी गयी फाइलेरिया रोधी दवा

नाला. प्रखंड के सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों व गांवों में छुटे हुए लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी जा रही है.

विज्ञापन

नाला. प्रखंड के सभी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों व गांवों में छुटे हुए लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी जा रही है. जानकारी हो कि 10 अगस्त से एमडीए-आइडीए कार्यक्रम शुभारंभ किया गया है, जो 25 अगस्त तक चलेगा. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ समीर कुमार मुर्मू ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र में फाइलेरिया को जड़ से खत्म करना है. स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा दो साल से ऊपर के सभी लोगों को निर्धारित डोज अनुसार फाइलेरिया रोधी दवा खिलायी जा रही है. कहा कि लोगों जागरूक करने के लिए गांवों में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है. फाइलेरिया बीमारी के रोकथाम के उपाय व इसका कुप्रभाव आदि के बारे में जानकारी दी जा रही है. दवा खाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एएनएम, सहिया साथी, सहिया, शिक्षक, जनप्रतिनिधि आदि से अपेक्षित सहयोग दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola