करमाटांड़ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Updated:
विज्ञापन
करमाटांड़ में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

दुकानदारों द्वारा सड़क और नाली पर अतिक्रमण कर दुकानें फैलायी जा रही थी, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजार में रविवार को सीओ चोनाराम हेंब्रम के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. बाजार क्षेत्र में लंबे समय से दुकानदारों द्वारा सड़क और नाली पर अतिक्रमण कर दुकानें फैलायी जा रही थी, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. सीओ ने एक सप्ताह पूर्व मौखिक रूप से दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि वे स्वयं अपने अतिक्रमण को हटाएं. इसके बावजूद कई दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया है. तीन दिन पूर्व सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. चेतावनी में यह भी कहा गया था कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रशासन स्वयं अतिक्रमण हटाएगा और संबंधित दुकानदारों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद रविवार को सीओ चोनाराम हेंब्रम, अंचल कर्मी हितेश दास तथा चौकीदारों की टीम ने मिलकर पूरे बाजार क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया. इस कार्रवाई में दुकानदारों ने भी सहयोग किया, जिससे सड़कें कुछ हद तक चौड़ी हो गयी और बाजार में आवागमन सुगम हुआ. हालांकि अब भी कुछ दुकानदारों ने नाली के ऊपर दुकान लगाया हुआ है. सीओ ने ऐसे दुकानदारों को 24 घंटे का अंतिम मौका दिया है, अन्यथा आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन की इस कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola