मिहिजाम में मां काली की धूमधाम से हुई वार्षिक पूजा

Updated:
विज्ञापन
मिहिजाम में मां काली की धूमधाम से हुई वार्षिक पूजा

मिहिजाम. नगर स्थित श्मशान घाट पर भादो अमावस्या पर मां काली की वार्षिक पूजा का हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई.

विज्ञापन

मिहिजाम. नगर स्थित श्मशान घाट पर भादो अमावस्या पर मां काली की वार्षिक पूजा का हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई. श्मशान घाट स्थित मां काली मंदिर परिसर में शुक्रवार की रात्रि मां काली की पूजा हुई. इस अवसर पर मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद थे. मंदिर को आकर्षक रंगीन रोशनी व तोरणद्वार से सजाया गया था. मंदिर परिसर निकट घरेलू उपयोग व बच्चों के खिलौने के दुकान लगने से मेले जैसा दृश्य था. देर रात तक श्मशान घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमी रही. रात भर पूजा अर्चना और हवन का दौर चला. पूजा संपन्न होने के बाद हजारों श्रद्धालुओं को महाभोग खिलाया गया. पूजा कमेटी ने आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान करने वालों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर मंदिर कमेटी के सदस्य पुना बाउरी, पिंटू तिवारी, विष्णु महतो, रंजू पासवान, पूर्व नप अध्यक्ष कमल गुप्ता, वार्ड पार्षद साधन महतो, व्यवसायी अमरेंद्र तिवारी, सुरेश राय, अरुण दास आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola