मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बिंदापाथर में चलाया जनसंपर्क अभियान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 May 2024 11:57 PM

विज्ञापन

मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बिंदापाथर मंडल में जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

विज्ञापन

बिंदापाथर. मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने बिंदापाथर मंडल में जनसंपर्क अभियान चलाकर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने लोगों को बताया कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले 10 वर्षों से विकास का कार्य किया जो पिछले 60 वर्षों तक नहीं हुआ था. उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में मोदी सरकार ने गरीबों के लिए सैकड़ों योजनाएं लाकर उन्हें लाभान्वित किया है. कहा कि नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को ऊंचा किया है. भारत को अगले 20 वर्षों में कैसे सर्वश्रेष्ठ देश बनाना है, इसका रोड मैप सिर्फ नरेंद्र मोदी व भाजपा के पास ही है. मौके पर रामसिंह यादव, अबिता हांसदा, राम मुर्मू, प्रकाश यादव, प्रभास कुमार हेंब्रम, सुनील कुमार सिंह, बारिन सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola