अज्ञात बाइक चालक ने फेरीवाला को मारा धक्का, जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Nov 2024 7:42 PM
नारायणपुर थाना क्षेत्र के खरकोकुंडी गांव के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गये.
नारायणपुर. खरकोकुंडी गांव के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गये. घायल की पहचान आसनसोल जिले के कुल्टी थाना क्षेत्र निवासी इसराइल अंसारी के रूप में हुई है. वह वर्तमान में नारायणपुर थाना क्षेत्र के ठेकबहियार गांव में पत्नी व बच्चे के साथ रहकर कपड़े की फेरी करते हैं. घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी इसराइल अंसारी कपड़े की फेरी के लिए अपने घर से निकले थे. खरकोकुंडी के समीप जामताड़ा की ओर से तेज गति में आ रही बाइक चालक ने उन्हें धक्का मार दिया. इसके बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया. इसराइल अंसारी सड़क पर गिरकर घायल हो गये. ग्रामीणों ने उन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी नारायणपुर में भर्ती कराया, जहां ऑन ड्यूटी डॉ अर्णव चक्रवर्ती ने उपचार किया. घायल के बायां पैर में गंभीर चोट की वजह से उसे धनबाद रेफर कर दिया. परिजन उन्हें धनबाद ले गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










