अंबेडकर जयंती आयोजन की तैयारियोंं को लेकर हुई बैठक

अंबेडकर जयंती आयोजन की तैयारियोंं को लेकर हुई बैठक
नाला.प्लस टू उच्च विद्यालय के समीप बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर मंच की शनिवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता गुणधर मंडल ने की. बैठक में अंबेडकर जयंती समारोह मनाने पर विचार विमर्श किया गया. जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को ध्यान में रखते हुए साधारण एवं सादगी रूप से जयंती को मनाया जायेगा. बताया कि अभी आदर्श आचार संहिता लागू है. इसीलिए किसी प्रकार की सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया. इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन, मंडप साज-सज्जा के लिए विभिन्न सदस्यों को कार्य दायित्व सौंपा गया. मौके पर राधा विनोद मंडल, बोमनाथ मंडल, उत्तम मंडल, अद्वैत मंडल, बिट्टू बाउरी, दामोदर मंडल, अजित मुर्मू, कांचनी दास, सुब्रत मंडल, प्रदीप मल्लिक, गंगाधर मंडल, बामापद मंडल, दिलीप रविदास, पूर्णचंद्र मंडल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




