ePaper

सुरक्षा बलों के ठहराव स्थल व बूथों में सभी मूलभूत सुविधाएं अविलंब करायें उपलब्ध

Updated at : 10 May 2024 7:18 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा बलों के ठहराव स्थल व बूथों में सभी मूलभूत सुविधाएं अविलंब करायें उपलब्ध

डीसी ने समाहरणालय सभागार में की बैठक

विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने समाहरणालय में की बैठक, बोलीं फोटो – 04 बैठक करतीं डीसी व अन्य पदाधिकारी संवाददाता, जामताड़ा समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में लोकसभा आम चुनाव को लेकर बैठक हुई. इस दौरान मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ केंद्रीय सुरक्षा बल, जिला सुरक्षा बल आदि के ठहराव को लेकर किए जा रहे अद्यतन कार्यों की समीक्षा हुई. डीसी ने लोकसभा आम चुनाव के निमित्त सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया. उन्होंने जिले में आने वाले केंद्रीय सुरक्षा बलों के आवासन के लिए प्रखंडवार स्थलों का समीक्षा करते हुए आवासन स्थल में मूलभूत सुविधाओं साफ सफाई बिजली पानी आदि के बारे जानकारी ली. कहा कि चुनाव की तिथि नजदीक आ गया है, ऐसे में जहां भी अगर कोई कार्य लंबित है, तो उसे शीघ्र पूर्ण करायें. सभी आवासन स्थलों में आवश्यक सुविधाओं को बहाल करने का निर्देश दिया. आवासन वाले स्थानों में पानी, बिजली व शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करें. बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करें. मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट आदि की सुविधा भी दें. इसके लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवासन स्थल का पुनः भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. इस संबंध में डीइओ एवं डीएसइ को डीसी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिये. मौके पर एसपी अनिमेष नैथानी, डीडीसी निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आइटीडीए जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, एसडीओ अनंत कुमार, बीडीओ प्रवीण चौधरी, सीओ अविश्वर मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola