बारिश के बाद अब खेत तैयार करने में जुटे हैं किसान

Updated:
विज्ञापन
बारिश के बाद अब खेत तैयार करने में जुटे हैं किसान

मुरलीपहाड़ी. चार दिनों के बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. चार दिनों के बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं. खेतों में नमी आते ही किसानों ने धान, मकई, अरहर सहित अन्य फसलों को लगाने की तैयारी आरंभ कर दिया है. शनिवार को नारायणपुर क्षेत्र के विभिन्न इलाके के खेतों में अहले सुबह से खेत की जोताई करते किसान दिखे. किसान सत्यनारायण तिवारी, अशोक ओझा, जगरनाथ तिवारी, कृष्ण किशोर तिवारी, कमलेश तिवारी, कोशलेश राय, रणजीत तिवारी ने बताया कि धान के बीज को खेत में डालने का उपयुक्त समय रोहन नक्षत्र होता है, लेकिन इस बार मौसम का मिजाज ठीक-ठाक नहीं रहा, जितनी बारिश की आवश्यकता थी उतनी उस समय नहीं हुई थी, जिस कारण न तो खेत की जोताई हो पाई थी और न तो धान के बिचड़े ही डाल पाए थे. अब दो दिन से मौसम ने जब करवट ली तो खेतों में नमी आयी. अब खेतों की जोताई आरंभ हो चुकी है और धान के बीज खेतों में डाले जा सकेंगे. किसानों ने बताया कि अच्छी खेती के लिए रोहन नक्षत्र उत्तम माना गया है, लेकिन वर्षा की कमी के कारण आद्रा नक्षत्र किसानों के लिए वरदान माना जाता है. इस लिहाज से किसान खेती-बाड़ी के लिए खेत की जोताई के बाद बिचड़ा डालने के लिए जुट गए हैं. कई किसान तो मक्के की खेत भी तैयार करने में जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola