आवास निर्माण पूरा नहीं करने पर होगी कार्रवाई : डीडीसी

Updated:
विज्ञापन
आवास निर्माण पूरा नहीं करने पर होगी कार्रवाई : डीडीसी

फतेहपुर. प्रखंड सभागार में शनिवार को डीडीसी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में अबुआ आवास योजना की समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

फतेहपुर. प्रखंड सभागार में शनिवार को डीडीसी निरंजन कुमार की अध्यक्षता में अबुआ आवास योजना की समीक्षा की गयी. बैठक में कुल 15 पंचायतों के पंचायत सचिव मौजूद रहे. डीडीसी ने सभी पंचायत सचिवों से आवास निर्माण में प्रगति रिपोर्ट मांगी. लंबित आवासों पर असंतोष जताया. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों ने प्रथम किस्त की राशि प्राप्त कर अबतक आवास निर्माण प्रारंभ नहीं किया है, उन्हें नोटिस जारी किया जाए. यदि नोटिस के बाद भी वे कार्य आरंभ नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. बैठक में बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में फतेहपुर प्रखंड के कुल 224 आवास की राशि लाभुकों के खाते में भेजी जा चुकी है. डीडीसी ने निर्देश दिया कि ऐसे सभी लाभुकों को 15 दिनों की मोहलत दी जाए. मौके पर बीडीओ प्रेम कुमार दास, आवास प्रखंड समन्वयक तापस लायक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola