नये शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार की गयी कार्ययोजना

Updated:
विज्ञापन
नये शैक्षणिक सत्र के लिए तैयार की गयी कार्ययोजना

जामताड़ा. शहर के नामुपाड़ा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को देवघर जोन के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई.

विज्ञापन

जामताड़ा. शहर के नामुपाड़ा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को देवघर जोन के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई. इस बैठक में नए शैक्षणिक सत्र में पठन-पाठन, खेलकूद आदि वार्षिक प्रतियोगिताओं के लिए कार्य योजना तैयार करने पर चर्चा की गई. बैठक में पिछले शैक्षणिक सत्र के वार्षिक परीक्षा परिणाम, छात्र-छात्राओं की संख्या, शिक्षकों के पदस्थापन और प्रतियोगिताओं की सफलता की समीक्षा की गयी. साथ ही नये शैक्षणिक सत्र में गुणवत्तापूर्ण कक्षा संचालन पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में देवघर जोनके 30 विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए. मौके पर प्रधानाचार्य प्रभाकर महतो, विभाग निरीक्षक सुरेश मंडल, विद्यालय के अध्यक्ष नरेश कुमार बर्मन, सचिव रमेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola