देसी शराब खरीद-बिक्री का आरोपी कोर्ट में पेश

जुड़ीडंगाल में आरोपी के घर से भारी मात्रा में अवैध रूप से देसी महुआ शराब जब्त किया गया था
जामताड़ा कोर्ट. नाला पुलिस ने जुड़ीडंगाल निवासी साबूलाल राय को न्यायिक दंडाधिकारी अमित अलडा के न्यायालय में पेश किया. पेशी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में 14 दिनों के लिए भेज दिया गया. बता दें कि नाला थाना क्षेत्र के जुड़ीडंगाल में आरोपी के घर से भारी मात्रा में अवैध रूप से देसी महुआ शराब जब्त किया गया था. आरोप है कि वह देसी शराब की खरीद बिक्री करता है. नाला थाने के एएसआइ धनंजय कुमार ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कर किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




