छेड़खानी व मारपीट का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग लड़की से छेडखानी व मारपीट करने के आरोप में उनके ही गांव के मिशिर हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया है.
विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के गादीकजरा गांव में देवघर जिला के चितरा थाना फुदनीशोर गांव की लड़की के साथ छेडखानी व मारपीट करने के आरोप में उनके ही गांव के मिशिर हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया है. पीड़िता की ओर से करमाटांड़ थाने में आवेदन दिया गया है. इस आलोक में करमाटांड़ थाने में कांड संख्या 86/24, धारा-341, 323, 354बी, 354बी भादवि व 8/12 पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिक की दर्ज की गयी. इसमें मिशिर हेंब्रम प्राथमिक अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने अभियुक्त मिशिर हेंब्रम को गिरफ्तार कर मंडलकारा जामताड़ा भेज दिया है. मैला पिलाने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार विद्यासागर. करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल गांव में थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने छापेमारी कर दो आरोपी कमरुद्दीन अंसारी एवं महरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार किया है. दोनों के विरुद्ध गांव के सगुलन बीबी को गाली-गलौज, मारपीट, कपड़ा फाड़ने व डायन बोलकर मैला पिलाने को लेकर करमाटांड़ थाना कांड संख्या 75/24 दर्ज किया गया है. दोनों गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जामताड़ा भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




