अभाविप ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

करमाटांड़ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को अभाविप नगर इकाई ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया.
विद्यासागर. करमाटांड़ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बुधवार को अभाविप नगर इकाई ने प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया. बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक कृषकांत दुबे, विशिष्ट अतिथि प्रभारी प्रधानाध्यापक श्यामल किशोर झा, अभाविप के नगर अध्यक्ष बलवीर यादव, नगर उपाध्यक्ष रमेश मंडल, नगर मंत्री निर्भय मंडल, नगर सह मंत्री अमित यादव व अनुराग साह मौजूद थे. कार्यक्रम में जैक बोर्ड 10वीं की परीक्षा में विद्यालय में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले 12 छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के टॉप 10 छात्रों में सिद्धार्थ गुप्ता, संजू कुमार हेंब्रम, बबलू कुमार मंडल, हर्षित कुमार साह, प्रिंस कुमार मंडल, सरोज कुमार मंडल, प्रेम कुमार मंडल, प्रियंका दे, सरोज मंडल, प्रीति कुमारी, अभय कुमार शामिल हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




