अभाविप ने सदस्यता अभियान चलाने पर दिया जोर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जामताड़ा की बैठक संघ के कार्यालय में बुधवार को हुई.
जामताड़ा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जामताड़ा की बैठक संघ के कार्यालय में बुधवार को हुई. इस अवसर पर अभाविप के प्रांतीय संगठन मंत्री नितेश कटारे, जामताड़ा देवघर विभाग के विभाग प्रमुख संजीव दुबे मौजूद रहे. बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी. बताया कि अभाविप का सदस्यता अभियान, दीवाल लेखन एवं शैक्षिक समस्याओं को लेकर आंदोलन करने का रणनीति तय की गयी. बैठक का संचालन जामताड़ा जिला संयोजक चंदन रजक ने किया. मौके पर विश्वविद्यालय संयोजक आकाश साव, देवघर विभाग संयोजक अंकित सिंह, जिला सहसंयोजक संजय मंडल, नगर मंत्री प्रकाश यादव, विद्यासागर नगर मंत्री निर्भय मंडल, नाला नगर मंत्री राकेश सिंह, मेझिया नगर मंत्री समीर मंडल, रूपक दास, किशोर सोरेन, राहुल लाल, किशोर यादव, अमन प्रसाद, श्याम यादव, सागर बाउर आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










