रूपनारायणपुर में कुएं में गिरने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
रूपनारायणपुर में कुएं में गिरने से युवक की मौत

मिहिजाम. रूपनारायणपुर के जोरबाड़ी लंबा बस्ती स्थित पानी से भरे कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया.

विज्ञापन

मिहिजाम. रूपनारायणपुर के जोरबाड़ी लंबा बस्ती स्थित पानी से भरे कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान लेदुआ भंडारी (28 वर्ष) के रूप में हुई है. मृतक रूपनारायणपुर के देशबंधु पार्क के निकट सैलून की दुकान चलाता था. सूचना मिलने पर रूपनारायणपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल आसनसोल भिजवा दिया. लेदुआ का शव जोरबाड़ी लंबा बस्ती के पास स्थित पानी से भरे कुएं से बरामद किया गया. पानी से भरे कुएं में शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ उमर पड़ी. स्थानीय लोगों के मुताबिक मृतक लंबे समय से अकेलेपन और पारिवारिक विघटन की पीड़ा झेल रहा था. पत्नी के बेटी संग अलग हो जाने के बाद वह अकेले रहकर अपना जीवन काट रहा था. 27 दिसंबर की रात लौटते समय कथित रूप से नशे की हालत में अंधेरा से गुजरने के दौरान वह असावधानी वश लगभग 10 फीट गहरे बिना सुरक्षा वाले कुएं में गिर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola