डीएवी में एक पेड़ मां के नाम के तहत किया गया पौधरोपण

Updated:
विज्ञापन
डीएवी में एक पेड़ मां के नाम के तहत किया गया पौधरोपण

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत पौधरोपण किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल में एक पेड़ मां के नाम 2.0 के तहत पौधरोपण किया गया. इसके लिए वन प्रमंडल, जामताड़ा की ओर से विद्यालय को 200 पौधे उपलब्ध कराए गये, जिन्हें विद्यार्थी अपने घरों या विद्यालय परिसर में रोपण करेंगें. ज्ञात हो कि 5 जून से 30 सितंबर तक यह अभियान संचालित है. विद्यार्थियों के बीच पौधा वितरित करते हुए प्राचार्य डॉ विजय कुमार ने कहा कि विद्यालय हरियाली से सुसज्जित होना चाहिए. सरकार की ओर से यह सराहनीय कदम उठाया गया है. प्रत्येक विद्यार्थी को अपने मां के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए. मौके पर कमलेश प्रसाद, भोला महतो, अभिषेक दुबे, तपन यादव सहित अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola