गाजे-बाजे के साथ बिंदापाथर में निकली शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
गाजे-बाजे के साथ बिंदापाथर में निकली शोभायात्रा

बिंदापाथर. रामनवमी पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बिंदापाथर. रामनवमी पर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. पूजा को लेकर सुबह से ही विभिन्न बजरंगबली मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे मंदिर परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा. मंदिरों को पताकाओं, फूलों और रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. खैरा गांव स्थित बजरंगबली मंदिर में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था, जहां जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा. इस अवसर पर रामभक्तों का जत्था गाजे-बाजे के साथ निकला. महिला दल की बैंड-बाजा पार्टी की ओर से प्रस्तुत नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया. रामनवमी का पर्व बिंदापाथर, प्रजापेटिया, कड़ैया, रूपडीह, बस्ती पालोजोड़ी, गेड़िया में मनाया गया. कड़ैया, खैरा, प्रजापेटिया और हिदलजोड़ी में भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क रहा.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola