सकलपुर में भारी मात्रा में नकली शराब बमराद

Updated:
विज्ञापन
सकलपुर में भारी मात्रा में नकली शराब बमराद

जामताडा. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निखिल चंद्र ने बुधवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताडा. उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक निखिल चंद्र ने बुधवार को नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान सकलपुर गांव में छापामारी के क्रम में एक मिनी शराब फैक्ट्री उद्भेदन किया. भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब बनाने की सामग्री, विभिन्न ब्रांडों के स्टिकर, ढक्कन, खाली बोतल, सुषव, झारखंड सरकार के नकली होलोग्राम बरामद किया गया. सभी संलिप्त अभियुक्तों एवं अन्य की पहचान कर झारखंड उत्पाद की सुसंगत धाराओं तहत अभियोग दर्ज किया गया. छापेमारी के क्रम में सुषव- 450 लीटर, विदेशी शराब- 8.0 लीटर करीब, विभिन्न ब्रांडों के स्टिकर, ढक्कन, खाली बोतल, झारखंड सरकार के नकली होलोग्राम को जब्त किया गया. छापेमारी में आरक्षी शिवजी प्रसाद सहित सशस्त्र गृहरक्षा वाहिनी के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola