व्यवहार न्यायालय परिसर में लगाया गया फलदार पौधे

Updated:
विज्ञापन
व्यवहार न्यायालय परिसर में लगाया गया फलदार पौधे

जामताड़ा कोर्ट. डालसा की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा कोर्ट. डालसा की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया गया. इस अवसर पर डालसा के अध्यक्ष राधा कृष्ण, प्रधान न्यायाधीश राजेश कुमार, डालसा के सचिव पवन कुमार, सीजीएम नीतीश निलेश संगा, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव अरविंद सरकार ने संयुक्त रूप से कई प्रकार के फलदार पौधे लगाये. बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 जून को मनाया जाता है. यह दिन पर्यावरण की रक्षा और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है. इसे मनाने का मुख्य उद्देश्य पूरी पृथ्वी एवं प्रकृति की रक्षा करना है. पर्यावरण हमें जीने के लिए शुद्ध जल, शुद्ध वायु एवं शुद्ध भोजन उपलब्ध कराता है. अगर हमें इस पर्यावरण को सुरक्षित रखना है तो हम सभी को संकल्प लेकर अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए. मौके पर पीएलवी राजेश दत्त, अमित मिश्रा, निताई मंडल, श्याम सुंदर टूटू, मिहिर सिंह, सिविल कोर्ट के कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola