बोकारो से बिहार जा रही 50 लाख की विदेशी शराब जब्त

जामताड़ा : ट्रक में लाद कर बोकारो से बिहार ले जायी जा रही विदेशी शराब का एक बड़ा खेप जामताड़ा पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पोसोई गांव से जब्त किया है. पुलिस ने ट्रक से कुल 500 पेटी आरएस कंपनी के विदेशी शराब को जब्त किया है. रविवार को जामताड़ा थाना […]
जामताड़ा : ट्रक में लाद कर बोकारो से बिहार ले जायी जा रही विदेशी शराब का एक बड़ा खेप जामताड़ा पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर पोसोई गांव से जब्त किया है. पुलिस ने ट्रक से कुल 500 पेटी आरएस कंपनी के विदेशी शराब को जब्त किया है. रविवार को जामताड़ा थाना में प्रेसवार्ता आयोजित पर एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने बताया कि बाजार दर के अनुसार, शराब की कुल कीमत करीब 50 लाख से अधिक है.
जब्त शराब के साथ ट्रक ड्राइवर अब्दुल अली को भी गिरफ्तार किया गया है, जो गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर बोकारो के बालीडीह गांव का रहने वाला है. साथ ही ट्रक मालिक बोकारो के नरेंद्र सिंह बताया जा रहा है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही शराब के कारोबार का भी नाम का खुलासा कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




