लापता लड़की को पुलिस ने लड़के के साथ किया बरामद

मिहिजाम : नगर के कालीतल्ला मुहल्ले से बीती रात गायब हुई नाबालिग बालिका को पड़ोस के ही एक युवक के साथ पुलिस ने बरामद कर लिया है. बालिका के पिता ने इस मामले में पड़ोस में ही रहने वाले युवक के खिलाफ उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत थाने में दर्ज […]
मिहिजाम : नगर के कालीतल्ला मुहल्ले से बीती रात गायब हुई नाबालिग बालिका को पड़ोस के ही एक युवक के साथ पुलिस ने बरामद कर लिया है. बालिका के पिता ने इस मामले में पड़ोस में ही रहने वाले युवक के खिलाफ उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत थाने में दर्ज करायी थी. पुलिस ने त्वरित कारवाई कर बालिका को एक गुप्त स्थान से बरामद कर लिया. आरोपित युवक भी नाबालिग है. पुलिस ने दोनों को शनिवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराने हेतु न्यायालय में पेश किया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




