शिक्षा से बदलेगी समाज की तसवीर

Published at :19 Apr 2017 4:28 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा से बदलेगी समाज की तसवीर

विद्यालय चले चलायें अभियान. जामताड़ा पहुंचे शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव, कहा जामताड़ा : शिक्षा एक बल्ब है. शिक्षा एक घर में पहुंच जाने से पूरे समाज को प्रकाश कर देता है. समाज में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है. उक्त बातें झारखंड शिक्षा परियोजना के संयुक्त सचिव अशोक कुमार चौधरी ने मंगलवार को जामताड़ा परिसदन […]

विज्ञापन

विद्यालय चले चलायें अभियान. जामताड़ा पहुंचे शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव, कहा

जामताड़ा : शिक्षा एक बल्ब है. शिक्षा एक घर में पहुंच जाने से पूरे समाज को प्रकाश कर देता है. समाज में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है. उक्त बातें झारखंड शिक्षा परियोजना के संयुक्त सचिव अशोक कुमार चौधरी ने मंगलवार को जामताड़ा परिसदन में कहा. उन्होंने कहा कि विद्यालय चलें चलायें अभियान 2017 को सफल बनाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित हैं.
जब गांव के अभिभावक, स्कूल के बाहर रहने वाले बच्चे का माता पिता, मुखिया, वार्ड सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समाजसेवी का शत-प्रतिशत सहयोग प्राप्त होगा. कहा राज्य में विद्यालय चलें चलायें अभियान के तहत 6 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है. चाहे वे बच्चे झुग्गी झोपड़ी के रहने वाले हो, बाल मजदूरी का कार्य कर रहे हो या फिर गांव से बाहर रह रहे हो.
सभी को विद्यालय से जोड़ने की मुहिम किया जा रहा है. कहा पूरे राज्य में 74 हजार 415 बच्चे विद्यालय से बाहर है. जिसे हर हाल में जोड़ा जायेगा. राज्य सरकार ने सभी जिला में चल रहे अभियान को मॉनिटरिंग के लिए कैबिनेट मंत्रियों सभी जिला का भ्रमण कर निरीक्षण करेंगे. संयुक्त सचिव बुधवार को जिला के विद्यालय में चल रहे अभियान में शामिल होंगे. मौके पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के शोध पदाधिकारी डॉ प्रवीण कुमार झा, एपीओ रवींद्र कुमार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola