ईसाई धर्मावलंबियों ने पूर्वजों को किया याद
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Apr 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन

ईस्टर संडे. प्रार्थना सभा में की प्रभु यीशु को किया नमन ईसाई धर्मावलंबियों ने हर्षोल्लास के साथ इस्टर संडे मनाया. चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. वहीं विशेष प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया था. मिहिजाम : ईस्टर संडे पर काफी संख्या में ईसाई धर्मावलंबियों ने रेलनगरी चित्तरंजन के बैरियर ग्राउंड में […]
विज्ञापन
ईस्टर संडे. प्रार्थना सभा में की प्रभु यीशु को किया नमन
ईसाई धर्मावलंबियों ने हर्षोल्लास के साथ इस्टर संडे मनाया. चर्च को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. वहीं विशेष प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया था.
मिहिजाम : ईस्टर संडे पर काफी संख्या में ईसाई धर्मावलंबियों ने रेलनगरी चित्तरंजन के बैरियर ग्राउंड में जाम होकर अपने पूर्वजों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. लोगों ने अपने पूर्वजों के कब्र पर फूल अर्पित किया तथा कैंडल जलाया. कार्यक्रम में नगर के तीन विभिन्न चर्चों से लोग शामिल हुए. चित्तरंजन के नॉर्थ जीईएल चर्च, सीमजुरी स्थित एमसीआइ चर्च तथा मिहिजाम के बादुलीगढ़ के सीएनआइ चर्च के विशेश्वर हांसदा, अनुतोष शाहा एवं कमल बादल खालको ने यीशु के लिए विशेष प्रार्थना की. सैकड़ों की संख्या में उपस्थित होकर लोगों ने प्रभु यीशु को याद किया. पादरी ने कहा कि हम मानव पर प्रभु
यीशु की बहुत बड़ी कृपा है. इस कार्यक्रम के दौरान सभापति सुशील कुमार टोप्पो, रोहित करकेट्टा, राजेश टोप्पो, सुदर्शन, ओहमस मिंज, कमल खालको, संजय मिंज, नील तिर्की, मंजुलता मिंज, मुक्ति मिंज, अनिता टोप्पो, तृप्ति करकेट्टा, शुभ्रा कुजूर, प्रभात टोप्पो, डेविड मुर्मू, के अलावा सीएनआई चर्च के अनिल कौर, सुशील कौर, जेनुअल मुर्मू आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




