करमाटांड़ के आराेपित को साथ ले गयी मध्य प्रदेश की पुलिस

Published at :17 Apr 2017 6:25 AM (IST)
विज्ञापन
करमाटांड़ के आराेपित को साथ ले गयी मध्य प्रदेश की पुलिस

करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव है सुनील परिजनों दर्ज करायी गुमशुदगी की शिकायत विद्यासागर : मध्य प्रदेश के मंडला जिले के कोतवाली थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के साइबर क्राइम के आरोपित सुनील मंडल को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे कर मध्य प्रदेश पुलिस साथ ले […]

विज्ञापन

करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव है सुनील

परिजनों दर्ज करायी गुमशुदगी की शिकायत
विद्यासागर : मध्य प्रदेश के मंडला जिले के कोतवाली थाना की पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के साइबर क्राइम के आरोपित सुनील मंडल को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे कर मध्य प्रदेश पुलिस साथ ले गयी. कोतवाली थाना की पुलिस ने दो दिन पूर्व देवघर नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज के समीप विलियम्स टाउन मुहल्ले में छापेमारी कर आशुतोष कुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार किया था. राजू की निशानदेही पर करमाटांड़ के डुमरिया गांव निवासी सुनील का नाम सामने आया. पुलिस ले सुनील को राजू द्वारा फोन पर देवघर बुलाया गया. सुनील के राजू से मिलने वाला ही था कि मध्य प्रदेश की पुलिस ने उस धर दबोचा. सुनील पर मध्य प्रदेश के जिला मंडला के कोतवाली थाना में कांड संख्या 78-17 दर्ज है.
सुनील की गिरफ्तारी की सूचना मध्य प्रदेश की पुलिस ने करमाटांड़ थाना प्रभारी के मोबाइल पर दी. इधर करमाटांड़ थाना में सुनील मंडल के परिजन ने सुनील के गुमसुदगी की रिपोर्ट लिखवायी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सुनील घर से गायब हो गया है. एमपी से पहुंची छापेमारी टीम में पुलिस अधिकारी रविंद्र सिंह तोमर, योगेश मारवी, अभिषेक, राघवेंद्र तोमर, महा सिंह, नारायण, जफूर खान, शैलेंद्र रावत व महिला पुलिसकर्मी ज्योति शामिल थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola