124 एनजीओ ने किया था आवेदन, 69 एनजीओ साक्षात्कार में लिया भाग

जामताड़ा : समेकित जनजाति विकास विभाग द्वारा जिला में स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए एनजीओ का साक्षात्कार का आयोजन हुआ. साक्षात्कार शनिवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में कृषि मंत्री रणधीर सिंह, जामताड़ा विधायक, नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो, डीसी रमेश कुमार दूबे, डीडीसी सह आइटीडीए निदेशक कुमार मिथिलेश प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि श्यामलाल हेंब्रम, […]
जामताड़ा : समेकित जनजाति विकास विभाग द्वारा जिला में स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन करने के लिए एनजीओ का साक्षात्कार का आयोजन हुआ. साक्षात्कार शनिवार को समाहरणालय के सभा कक्ष में कृषि मंत्री रणधीर सिंह, जामताड़ा विधायक, नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो, डीसी रमेश कुमार दूबे, डीडीसी सह आइटीडीए निदेशक कुमार मिथिलेश प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि श्यामलाल हेंब्रम, जिला कृषि पदाधिकारी अजय कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ मार्शल आइंद सहित अन्य सदस्य द्वारा लिया गया. 124 एनजीओ ने आवेदन किया था जिसमें कुल 69 एनजीओ साक्षात्कार में भाग लिया.
मुख्यमंत्री विकास जनजाति योजना के तहत जिला के 88 आदिवासी गांवों का चयन किया गया है. जिला 88 गांवों में छह प्रकार के योजना का कार्य किया जायेगा. सरकार द्वारा विभाग को राशि भी आवंटित कर दी गयी है. चयनित एनजीओ द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासियों व जनजाति के उत्थान के क्षेत्र में कार्य किया जायेगा. मुख्यमंत्री विकास जनजाति योजना के तहत वैसे आदिवासी गांव को चिह्नित किया गया है. जिस गांव में 90 प्रतिशत आदिवासी है. इन गावों के विकास के लिए विभाग द्वारा एरीगेशन, कृषि, फिसरी. विकास, पॉल्ट्री फार्म, एसटी युवतियों को एएनएम का प्रशिक्षण, लैब तकनीशियन का प्रशिक्षण, विज्ञान, गणित, अंगरेजी का विशेष प्रशिक्षण दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




