अवैध कारोबार हुआ तो थानेदार पर होगी कार्रवाई

जामताड़ा नगर . एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने साफ कह दिया है कि यदि किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार की सूचना आयी तो वहां के थानेदार पर ही कार्रवाई की जायेगी. किसी भी सूरत में अवैध कारोबार को बरदाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि थानेदार खुद इलाके में सूत्र मजबूत करें. यदि अवैध […]
उन्होंने कहा कि थानेदार खुद इलाके में सूत्र मजबूत करें. यदि अवैध कारोबार की सूचना मिलती है तो त्वरित कार्रवाई करें. चाहे वो कोयला हो या पत्थर या फिर काेई अन्य चीज. एसडीपीओ शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा बैठक में बोल रहे थे.
इस अवसर पर नाला व जामताड़ा सर्किल इंस्पेक्टर सहित सभी थानों के थानेदार मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों की समीक्षा भी की. साथ ही सभी थाना प्रभारी को फरार वारंटी की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करने का निर्देश भी दिया गया. मौके पर सभी थानेदार मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




