घोषणा: समाहरणालय में हुई स्वच्छ भारत मिशन की बैठक, दो पंचायत होंगे इसी माह ओडीएफ

जामताड़ा: समाहरणालय सभा कक्ष में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन की बैठक डीसी रमेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में हुई. बैठक के दौरान डीसी श्री दूबे ने कहा कि जिला में कुल 74 हजार 930 शौचालय का निर्माण किया जाना है. शौचालय निर्माण का रिपोर्ट दो दिन के अंदर जमा करने का निर्देश दिया. कहा […]
शौचालय निर्माण का रिपोर्ट दो दिन के अंदर जमा करने का निर्देश दिया. कहा सुधार कर दिये जाने वाले रिपोर्ट में स्लीप बैग शौचालय को जोड़कर रिपोर्ट भेजें. स्लीप बैग शौचालय को लेकर ही पंचायत को ओडीएफ किया जाना है. कहा शौचालय का नया संशोधन सूची देने के बाद ही जिला से शौचालय निर्माण की राशि हस्तांतरित किया जायेगा.
जामताड़ा प्रखंड में कुल 13 हजार 877 शौचालय का निर्माण किया जाना है. छह पंचायत को सूची संशोधन कर जमा किया गया है बाकि सभी पंचायत को भेजने का निर्देश दिया. वहीं नारायणपुर प्रखंड में 22 हजार 944, कुंडहित प्रखंड में 9 हजार 894, फतेहपुर प्रखंड में 9 हजार 28 व करमाटांड़ प्रखंड में 11 हजार 500 शौचालय का निर्माण किया जायेगा. वहीं जामताड़ा प्रखंड के पियालशोला व चंद्रदीपा को ओडीएफ किया जायेगा. मौके पर डीडीसी कुमार मिथिलेश प्रसाद, डीआरडीए निदेशक रामवृक्ष महतो, एसडीओ नवीन कुमार, बीडीओ अमित कुमार, प्रभाकर मिर्धा, जाहिर आलम, पंकज कुमार रवि, अरविन्द कुमार ओझा, पीएचडी के कार्यपालक अभियंता साधु शरण, जिला समन्वयक रूबी कुमारी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




