जलसा में इंसानियत व भाइचारा का पैगाम

जामताड़ा: नारायणपुर के सबनपुर गांव में जलसा का आयोजन किया गया. जिसमें मौलाना गयास अहमद रसीदी मुख्य रूप से भाग लिया. मौलाना गयास अहमद ने तकरीर में कहा कि कुरान शरीफ में इनसानियत और भाईचारा का पैगाम दिया है. कुरान और हदीस के मुताबिक चलने पर देश में अमन और चैन कायम होगी. हिन्दुस्तान फिर […]
देश के विकास में मुसलिम समाज की अहम भागीदारी है. मुसलिम बालक बालिकाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल होनी चाहिए. मुसलिम समाज में शिक्षा का अभाव है. शिक्षा के क्षेत्र में भी पहल होनी चाहिए. जलसा को हाफिज असद आजमी ने भी संबोधित किया. मौके पर हाजी रफीक अनवर, हाफिज नाजिर हुसैन, कौरेश अंसारी, मुख्तार अंसारी, मौलाना असगर कादरी, मो नसीरुददीन, मुस्तकीम अंसारी, हाजी एकरामुददीन, मौलाना अब्दुलसत्तार, सरफराज अंसारी, सोहराब अंसारी, मो शाबान, हबीब अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




