हर माह के प्रथम सप्ताह में हो गुरुगोष्ठी

Published at :02 Apr 2017 2:13 AM (IST)
विज्ञापन
हर माह के प्रथम सप्ताह में हो गुरुगोष्ठी

जामताड़ा : सर्व शिक्षा अभियान सभाकक्ष में शनिवार को डीएसई अभय शंकर ने बैठक किया. बैठक में बीइइओ, बीपीओ, संकुल साधन सेवी ने भाग लिया. मौके पर डीएसई श्री शंकर ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा किया गया. वहीं 30 मार्च तक बच्चों की परीक्षा अद्यतन सूची जमा […]

विज्ञापन

जामताड़ा : सर्व शिक्षा अभियान सभाकक्ष में शनिवार को डीएसई अभय शंकर ने बैठक किया. बैठक में बीइइओ, बीपीओ, संकुल साधन सेवी ने भाग लिया. मौके पर डीएसई श्री शंकर ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चा किया गया. वहीं 30 मार्च तक बच्चों की परीक्षा अद्यतन सूची जमा करने का निर्देश दिया.

माह के प्रथम सप्ताह में गुरूगोष्ठी करने का निर्देश दिया. प्रत्येक माह के 20 तारीख को एसएमसी की बैठक में मुखिया को शामिल होना अनिवार्य है. वहीं बेंच डेस्क, वायरिंग की गुणवत्ता आधारित नहीं करने पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान सीआरपी को वायरिंग की गुणवत्ता पर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश डीएसई ने दिया.

सीआरपी ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा अलग अलग कंपनी के पंखा लगा रहे हैं, लेकिन सीआरपी को गुणवत्ता जांच करने का जानकारी नहीं है. जेई से गुणवत्ता जांच कराने का मांग किया. मौके पर एडीपीओ अशोक कुमार सिन्हा, सहायक अभियंता उमेश कुमार सिंह, बीइइओ गणेश प्रसाद सिंह, अजीत कुमार, विपद मंडल, आलोक कुमार सर्खेल सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola