बंद होगा साइडिंग का काम

Published at :21 Mar 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
बंद होगा साइडिंग का काम

कोलियरी मजदूरों का अल्टीमेटम . बकाया मजदूरी नहीं मिली तो 28 को जीएम की उपस्थिति में भुगतान की प्रक्रिया नहीं होती है तो तत्काल काम ठप कर दिया जायेगा जामताड़ा : नौ माह से मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर जामताड़ा साइडिंग पर काम करने वाले मजदूर खासे नाराज हैं. सोमवार को उन्होंने डंपिंग व […]

विज्ञापन

कोलियरी मजदूरों का अल्टीमेटम . बकाया मजदूरी नहीं मिली तो

28 को जीएम की उपस्थिति में भुगतान की प्रक्रिया नहीं होती है तो तत्काल काम ठप कर दिया जायेगा
जामताड़ा : नौ माह से मजदूरी का भुगतान नहीं होने पर जामताड़ा साइडिंग पर काम करने वाले मजदूर खासे नाराज हैं. सोमवार को उन्होंने डंपिंग व लोडिंग का काम ठप रखा. साथ ही झारखंड कोलियरी मजदूर संघ ने इसीएल को अल्टीमेटम दिया है कि जल्द बकाया मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया तो 28 मार्च के बाद जामताड़ा रेलवे साइडिंग पर काम ठप कर दिया जायेगा. सोमवार को इस बाबत संघ की एक बैठक जामताड़ा रेलवे साइडिंग परिसर में हुई. इसमें संघ के पदाधिकारी समेत दर्जनों की संख्या में महिला व पुरुष कोलियरी मजदूर मौजूद थे. बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मजदूरों काे पिछले नौ माह से मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है. सोमवार को भी काम ठप रखा गया था. लेकिन एक दिन पहले संघ का शिष्टमंडल उपायुक्त से मिला. संघ ने बकाया मजदूरी मांगी.
उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि इसीएल के जीएम से बातचीत हुई है, वे 28 को जामताड़ा आ रहे हैं. उसी दिन बकाया मजदूरी की समस्या का निष्पादन कर दिया जायेगा. उपायुक्त के आश्वासन के बाद साेमवार के कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया. संघ ने साफ कहा कि यदि 28 को जीएम की उपस्थिति में भुगतान की प्रक्रिया नहीं होती है तो तत्काल काम ठप कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola