एसडीपीओ ने किया थाना का निरीक्षण

Published at :25 Jan 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
एसडीपीओ ने किया थाना का निरीक्षण

नालाद : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश ने मंगलवार को नाला थाना का निरीक्षण सह समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने चालू वर्ष तथा पिछले वर्ष के सभी कांडों के प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने सभी प्रकार की पंजियों का भी निरीक्षण किया. लंबित कांडों को त्वरित निष्पादन करने तथा वारंटियों को जल्द से […]

विज्ञापन

नालाद : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश ने मंगलवार को नाला थाना का निरीक्षण सह समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान उन्होंने चालू वर्ष तथा पिछले वर्ष के सभी कांडों के प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने सभी प्रकार की पंजियों का भी निरीक्षण किया. लंबित कांडों को त्वरित निष्पादन करने तथा वारंटियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया.

उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में अपराध तथा अवैध किसी भी प्रकार का कारोबार को किसी भी परिस्थिति में पनपने नहीं दिया जायेगा. समीक्षा बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर धनंजय सिंह, थाना प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर, एएसआई कामता प्रसाद सिंह, सअनि जवाहर लाल साहनी, चंद्रीका राम आदि पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola