भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग

Published at :22 Jan 2017 3:19 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष पर कार्रवाई की मांग

असंतोष. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने दिया शिकायत पत्र भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह जामताड़ा जिला प्रभारी हेमलाल मुर्मू को ज्ञापन सौंप कर कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमनी हेंब्रम पर कार्रवाई की मांग की है. कार्यकर्ताओं में काफी असंतोष व्याप्त है. जामताड़ा : भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. मांग करने वालों में भाजपा प्रखंड […]

विज्ञापन

असंतोष. भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष को कार्यकर्ताओं ने दिया शिकायत पत्र

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह जामताड़ा जिला प्रभारी हेमलाल मुर्मू को ज्ञापन सौंप कर कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुकुमनी हेंब्रम पर कार्रवाई की मांग की है. कार्यकर्ताओं में काफी असंतोष व्याप्त है.
जामताड़ा : भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश है. मांग करने वालों में भाजपा प्रखंड अध्यक्ष, मंच मोर्चा के अध्यक्ष, महामंत्री एवं जिला कार्य समिति के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हैं. इन्होंने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया है कि वे कुछ चुनींदा लोगों के साथ मिलकर जो पार्टी विरोधी कार्य कर रही हैं. जिसका सिर्फ पार्टी में चंदा उठाना कार्य है. इन्होंने जामताड़ा जिला में भाजपा को चंदा उठाओ पार्टी बनाकर छोड़ दिया है. जिससे पार्टी की छवि खराब हो रही है.
साथ ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया जा रहा है. अधिकांश कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को बुलाया नहीं जाता है. जिसके कारण संगठन कमजोर हो रहा है. जबसे सुकमुनी हेंब्रम जिलाध्यक्ष बनी है तब से पार्टी में गुटबाजी की शुरू हो गयी है. यहां तक कि वर्तमान जिलाध्यक्ष सक्रिय सदस्य भी नहीं है. कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज के जिला कार्यसमिति बैठक में कार्यसमिति के अपेक्षित कार्यकर्ता नहीं आए हैं. ऐसे में भीड़ दिखाने के लिए तरह-तरह का प्रलोभन देकर कार्यकर्ता को बुला रहे थे, लेकिन समर्पित कार्यकर्ता बैठक में नहीं
आए हैं.
कार्यकर्ताओं का आरोप: जिलाध्यक्ष ने पार्टी को चंदा उगाही पार्टी बनाकर छोड़ दिया
कार्यक्रम के नाम पर वसूलते हैं चंदा
कार्यकर्ता ने जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष चाहे पार्टी स्थापना दिवस हो या फिर विकास पर्व या मुख्यमंत्री का कार्यक्रम हो सभी कार्यक्रमों में मोटी रकम की उगाही की है, लेकिन कार्यकर्ता का सम्मान जिलाध्यक्ष द्वारा नहीं किया जाता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola