25 साल बाद मिहिजाम में विकास कार्य शुरु

Published at :10 Jan 2017 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
25 साल बाद मिहिजाम में विकास कार्य शुरु

मिहिजाम : करीब 25 वर्षों बाद मिहिजाम रेलपार में जर्जर कृष्णानगर-हटिया मुख्य मार्ग का पीसीसी करण सोमवार से शुरु हो गया. पहले खेप में 15 सौ फीट लंबी और 12 फीट चोैंड़ी सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होने के दौरान एसडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी मिहिजाम नगर परिषद् नवीन कुमार, अध्यक्ष जयश्री देवी, उपाध्यक्ष सलील रमण, […]

विज्ञापन

मिहिजाम : करीब 25 वर्षों बाद मिहिजाम रेलपार में जर्जर कृष्णानगर-हटिया मुख्य मार्ग का पीसीसी करण सोमवार से शुरु हो गया. पहले खेप में 15 सौ फीट लंबी और 12 फीट चोैंड़ी सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ होने के दौरान एसडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी मिहिजाम नगर परिषद् नवीन कुमार, अध्यक्ष जयश्री देवी, उपाध्यक्ष सलील रमण,

जिला परिषद् सदस्य अमिता टुडू, वार्ड पार्षद रुबली मुर्मू आदि ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर कार्य की शुरुआत की. इस दौरान लोगों के बीच लडडू बांटे गये. सड़क निर्माण कार्य शुरु होने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और नगर परिषद् का आभार प्रकट किया है. सड़क जर्जर से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. खासकर बारिश के दिनों में लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता था.इस दौरान जयश्री देवी ने कहा कि कार्य शुरु हो चुका है. दूसरे खेप में और जगहों पर भी विकास कार्य शुरु कर दिया जायगा. बताया जा रहा है कि सड़क करीब 22 लाख रुपये की लागत से बनवाया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola