अब पंचायत भवन होंगे हाइटेक

Published at :22 Nov 2016 5:18 AM (IST)
विज्ञापन
अब पंचायत भवन होंगे हाइटेक

नयी व्यवस्था . ऑप्टीकल फाइबर केबुल से जोड़ने की हो रही तैयारी जामताड़ा : आने वाले दिनों में जिले सभी पंचायत भवन हाइटेक हो जायेंगे. इसके लिए सभी पंचायत भवनों में ऑप्टीकल फाइबर केबुल से जोड़ने की तैयारी चल रही है. इसके लिए सर्वे का काम भी पूरा कर लिया है. बीएसएनएल के ऑटोनोमी बॉडी […]

विज्ञापन

नयी व्यवस्था . ऑप्टीकल फाइबर केबुल से जोड़ने की हो रही तैयारी

जामताड़ा : आने वाले दिनों में जिले सभी पंचायत भवन हाइटेक हो जायेंगे. इसके लिए सभी पंचायत भवनों में ऑप्टीकल फाइबर केबुल से जोड़ने की तैयारी चल रही है. इसके लिए सर्वे का काम भी पूरा कर लिया है. बीएसएनएल के ऑटोनोमी बॉडी बीबीएनएल कंपनी ऑप्टीकल फाइबर का काम करेगी. बता दें कि जिला में 118 पंचायत भवन है, जिसमें अभी इंटरनेट करेक्शन की कोई व्यवस्था नहीं है. इंटरनेट कनेक्शन की कोई व्यवस्था नहीं रहने से प्रज्ञा केंद्रों के संचालन सहित अन्य कार्यों में परेशानी हो रही है. यही कारण भी है कि जिले के पंचायत भवनों में प्रज्ञा केंद्र का संचालन सही तरीके से नहीं हो पा रहा है. कुछ ही पंचायत भवन में प्रज्ञा केंद्र का संचालन हो रहा है. पंचायत भवनों में ऑप्टीकल फाइबर केबुल के लग जाने से सारी व्यवस्था हाइटेक हो जायेगी.
बीबीएनएल कंपनी करेगी काम, सर्वे का काम पूरा
क्या है ऑप्टीकल फाइबर केबुल
ऑप्टिकल फाइबर केबुल एक हाई स्पीड का नेट कनेक्शन है, जो रिलांयस, आइडिया एवं अन्य नेट को हाई स्पीड कर देता है. ऑप्टीकल फाइबर केबुल के लग जाने अस्पताल पीएचसी, सीएचसी, स्वास्थ्य उपकेंद्र, ऑगनबाड़ी केंद्र, मनरेगा की डाटा इंट्री का कार्य भी सुचारू रूप से काम करने लगेगी. पंचायत भवन में प्रज्ञा केंद्रों के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा ऑगनबाड़ी केंद्र को भी केबुल कनेक्शन से जोड़ दिया जायेगा. इसके लिए सर्वे का काम भी पूरा कर लिया गया.
कहते हैं ई-डिस्ट्रिक मैनेजर
ई डिस्ट्रिक मैनेजर बिरजू राम ने कहा कि नये वित्तीय वर्ष में पंचायत भवनों में ऑप्टीकल फाइबर केबुल लगाने की तैयारी चल रही है. सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. बीएसएनएल के ऑटोनोमी बॉडी बीबीएनएल केबुल बिछाने का काम करेगी. ऑप्टीकल फाइबर केबुल के लग जाने से प्रज्ञा केंद्रों के संचालन में परेशानी दूर हो जायेगी. कहा : प्रज्ञा केंद्र में जो भी आवेदन दिया जाता है, उसका पावती रसीद लेना जरूरी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola