टुंडी के बराकर नदी में मिला नदीम का शव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2016 2:35 AM (IST)
विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी : करमदाहा घाट पर रविवार को नहाने के क्रम में डूबे नदीम का शव सोमवार काे टुंडी थाना क्षेत्र के बराकर नदी घाट से बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है. मालूम हाे कि रविवार को नदीम अपने भाई व मित्रों के साथ […]
विज्ञापन
मुरलीपहाड़ी : करमदाहा घाट पर रविवार को नहाने के क्रम में डूबे नदीम का शव सोमवार काे टुंडी थाना क्षेत्र के बराकर नदी घाट से बरामद किया गया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया है. मालूम हाे कि रविवार को नदीम अपने भाई व मित्रों के साथ नारोडीह जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में करमदाहा में बराकर नदी में नहाने के मकसद से रुके. तीनों युवक स्नान करने लगे. इसी दौरान नदीम डूब गया.
नारायणपुर थाने में दर्ज होगा यूडी केस
बचाने की कोशिश हुई नाकाम
जब नदीम डूब रहा था तो उसने मदद के लिए बचाओ बचाओ की आवाज भी लगायी. उसके भाई एवं दोस्तों ने उसे बचने की पूरी कोशिश की, लेकिन नदीम को डूबने से नहीं बचा पाये. नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि नदीम की मौत नदी में डूबने से हुई है. शव का पोस्टमॉटर्म टुंडी थाना करवायेगी. क्योंकि शव टुंडी थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है. परंतु यूडी केस फाइल नारायणपुर थाना करेगी. नदीम इंजीनियरिंग का छात्र था.
नहाने के क्रम में करमदाहा घाट पर डूबा था नदीम
धनबाद के वासेपुर का रहने वाला था
इंजीनियरिंग का छात्र बताया जाता है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




