नेहरू के बताये रास्ते पर चलें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Nov 2016 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

बाल दिवस . जिले में धूमधाम से मनी चाचा नेहरू की जयंती , एसडीओ ने कहा जामताड़ा : बाल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र जामताड़ा द्वारा सोमवार को रेडक्रॉस परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया गया. साथ […]
विज्ञापन
बाल दिवस . जिले में धूमधाम से मनी चाचा नेहरू की जयंती , एसडीओ ने कहा
जामताड़ा : बाल दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र जामताड़ा द्वारा सोमवार को रेडक्रॉस परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी नवीन कुमार उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप जलाकर किया गया. साथ ही अतिथि ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के तसवीर पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर संबोधित करते हुए एसडीओ ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे. उन्होंने अपने जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाने की बात कही थी. उनके कही हुई बातों को साकार करने के लिए उनके जन्मदिन को पूरा देश बाल दिवस के रूप में मनाते हैं.
इसके साथ ही उन्होंने नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरूजी के बताए हुए रास्ते पर चल कर बच्चे इनकी जीवनी से सीख लें एवं नेहरू जैसा व्यक्तित्व निर्माण करें. मौके पर रेडक्रॉस सचिव राजेंद्र शर्मा, मिथिलेश कुमार सिंह, उमेश कुमार बड़ाइक, प्रेमानंद महतो, गिरधारी तिवारी, मिठु यादव, लीपी तिवारी, सुनिल पोद्दार, शांति गोपाल महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




