स्कूल का समय 10 से 4 बजे तक करने की मांग

जामताड़ा : शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों की समय सारणी में बदलाव करने से जामताड़ा बालिका उच्च विद्यालय छात्राओें के अभिभावक ने विरोध जताया. मंगलवार को दर्जनों अभिभावक स्कूल में एकजुटता होकर प्राचार्य को आवेदन भी दिया. अभिभावक ने कहा कि स्कूल का समय सारिणी पूर्व में 10 बजे से चार बजे था. हाल ही दिनों […]
जामताड़ा : शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों की समय सारणी में बदलाव करने से जामताड़ा बालिका उच्च विद्यालय छात्राओें के अभिभावक ने विरोध जताया. मंगलवार को दर्जनों अभिभावक स्कूल में एकजुटता होकर प्राचार्य को आवेदन भी दिया. अभिभावक ने कहा कि स्कूल का समय सारिणी पूर्व में 10 बजे से चार बजे था. हाल ही दिनों में विभाग द्वारा समय को बदल कर 9 बजे से 5 बजे कर दिया गया है. जिससे छात्राओं को काफी दिक्कतें होती है. अभिभावक ने एक ही स्वर में कहा कि स्कूल के समय को बदल कर पूर्व की तरह 10 बजे से 4 बजे किया जाए. बदले गये समय में सुबह बच्चे न तो सही रूप से भोजन कर पाते हैं
और न ही छुट्टी के बाद समय पर घर वापस आ पाते हैं. बालिका उच्च विद्यालय में छात्रा काफी दूर से पढ़ने आते हैं. अभिभावक ने कहा कि प्रखंड के नीलदाहा, लाधना, मोहड़ा, आसनचुआं, चाकड़ी सहित अन्य दूर-दराज गांव से छात्रा आते हैं. मौके पर संदीप महतो, शांति देवी, आशा देवी, सतीश बाउरी, रंजीत साव, पुरन सिंह, प्रेमलाल महतो, अरुण महतो अनीसुर रहमान, काजल दत्ता, अनुप कुमार पंडित, जयदेव मंडल सहित अन्य अभिभावक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




