संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव

Published at :26 Aug 2016 1:15 AM (IST)
विज्ञापन
संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव

मिहिजाम : कानगोई इलाके में विद्युत कार्यालय के निकट पलास के पेड़ से लटका हुआ एक 27 वर्षीय युवक का शव संदेहास्पद परिस्तिथि में पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान कानगोई इलाका निवासी राजू सिंह के तौर पर की गई है. जिस स्थान पर शव मिला वह चारों तरफ से झाडि़यों से घिरा […]

विज्ञापन

मिहिजाम : कानगोई इलाके में विद्युत कार्यालय के निकट पलास के पेड़ से लटका हुआ एक 27 वर्षीय युवक का शव संदेहास्पद परिस्तिथि में पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान कानगोई इलाका निवासी राजू सिंह के तौर पर की गई है. जिस स्थान पर शव मिला वह चारों तरफ से झाडि़यों से घिरा हुआ है. निर्जन स्थान होने के कारण लोगों की आवाजाही कम होती है. शव पर सबसे पहले एक पशु चरवाहे की नजर पड़ी.

जिसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी मिली. सूचना पाकर मौके पर दल-बल के साथ थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह पहुंचे तथा घटनास्थल का मुआयना किया. बताया गया है कि मृतक दिहाड़ी मजदूर था. राजू का शव पलास के एक छोटे पेड़ से लटका पाया गया है गले में गमछे से फांसी का फंदा लगने की बात सामने आयी है, लेकिन मृतक के पांव से जमीन के बीच का फासला काफी कम रहने से मामला संदेहपूर्ण बन गया है.

पुलिस के मुताबिक शव करीब दो दिन पुराना मालूम पड़ता है. राजू ने आत्महत्या की है या किसी ने उसकी हत्या कर दी है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. संध्या करीब 6 बजेे पुलिस पंचनामा तैयार करने में जुटी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola