मास्टर माइंड सीताराम मंडल पुलिस गिरफ्त में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 May 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा साइबर क्राइम मामले का बड़ा खुलासा देश के कई राज्यों में थी सीताराम की तलाश मुंबई से करता था साइबर क्राइम को संचालित जामताड़ा : साइबर क्राइम का मास्टरमाइंड सीताराम मंडल उर्फ राजकुमार मंडल रविवार की रात जामताड़ा में गिरफ्तार कर लिया गया. सीताराम को कई राज्यों की पुलिस को तलाश थी. उसके साथ […]
विज्ञापन
जामताड़ा साइबर क्राइम मामले का बड़ा खुलासा
देश के कई राज्यों में थी सीताराम की तलाश मुंबई से करता था साइबर क्राइम को संचालित
जामताड़ा : साइबर क्राइम का मास्टरमाइंड सीताराम मंडल उर्फ राजकुमार मंडल रविवार की रात जामताड़ा में गिरफ्तार कर लिया गया. सीताराम को कई राज्यों की पुलिस को तलाश थी. उसके साथ उसका साथी विकास मंडल भी गिरफ्तार किया गया है. जामताड़ा व करमाटांड पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर दोनों को गिरफ्तार किया है.
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि साइबर क्राइम की दुनिया में अपराधी सीताराम मंडल का जाल मुंबई से लेकर पुणे, कानपुर, बेंगलुरु, नोएडा, हजारीबाग और धनबाद तक फैली थी. देश के कई राज्यों में उन पर कई मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना मिली कि वह करमाटांड़ स्थित अपने गांव सिंदूरजोरी में छिपा है. उसे पुलिस ने वहां से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में पता चला कि उसका साथी विकास मंडल बगल के गांव सियाटांड़ में छिपा है. पुलिस ने उसे भी धर दबोचा.
पुश्तैनी नाता है क्राइम से : सीताराम मंडल उर्फ राजकुमार मंडल के पिता बाबूलाल मंडल साधारण किसान हैं. उसके दादा रेलवे में सर्विस करते थे.
मास्टर माइंड सीताराम…
जामताड़ा पुलिस के अनुसार, सीताराम का क्राइम से पुश्तैनी रिश्ता रहा है. उसके दादा कई आरोपों में लिप्त थे. उसके खिलाफ लूट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस अधीक्षक के अनुसार, उस परिवार का तीसरी पीढ़ी अपराध की दुनिया में मुंबई से लेकर झारखंड पुलिस की नींद हराम किये हुए था.
हीरालाल मंडल है सीताराम का गुरु : सीताराम ने पुलिस को बताया कि इस दुनिया में जिस व्यक्ति ने लाया और साइबर क्राइम का गुर सिखाया, वह उसका गुरु हीरालाल मंडल है. हीरालाल मंडल अभी आगरा जेल में बंद है. सीताराम कहता है कि हीरालाल ने ही इस विद्या में पारंगत किया है
करोड़ों की संपत्ति हैं सीताराम के पास : जानकारों के अनुसार, सीताराम के पास करोड़ों की संपत्ति है. सीताराम अपने आप को बेकसूर बताता है. पुलिस के सामने उसने जो बयान दिये उसमें उसका कहना है कि मुश्किल से 15-20 लाख की संपत्ति है. इसमें दस लाख रुपये कैस है. एक स्कॉर्पियो था, जिसे उसने बेच दिया है. पैसा सीताराम के लिए कोई मायने नहीं रखता है. पुलिस के सामने उसने तीन लाख जुआ में हारने की बात कबूल की है.
एक मेल आइडी की कीमत पांच हजार रुपया है साइबर की दुनिया में
250 से 400 रुपये तक देते है सिम का दाम
एक साथी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
सिने स्टार अमिताभ बच्चन को भी ठग चुका है
जामताड़ा पुलिस के अनुसार, सीताराम साइबर क्राइम का मास्टर माइंड था. वह देश के कई लोगों के एटीएम से पैसा निकाल का उसे चूना लगा चुका है. इसमें सिनेमा जगत के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन भी शामिल हैं. एक प्रोग्राम में अमिताभ बच्चन ने कहा था कि जिस अपराधी ने बैंक मैनेजर बनकर पैसे चंपत किये हैं, उससे मैं मिलना चाहता हूं.
इंटर पास है सीताराम
सीताराम मंडल का कहना है कि वह मात्र इंटर पास है, लेकिन साइबर क्राइम में उसका दिमाग इंजीनियर को फेल किये हुए है. मोबाइल पर उसकी अंगुली इस तरह चलती है जैसे वह साइबर का विशेषज्ञ हो.
5000 में खरीदता था ई-मेल आइडी
पुलिस के अनुसार, साइबर क्राइम को अंजाम देने के लिए सीताराम व उसके साथी मेल आइडी खरीदता था. इसके लिए वह पांच हजार रुपये तक कीमत देता था. अलग-अलग ईमेल आइडी से पैसा निकाल कर वह एकाउंट में जमा कर लेता था. जो ई-मेल आइडी 45 दिन पुराना होता था, उसे ही खरीदता था. क्योंकि 45 दिन से कम पुराना ई-मेल आइडी से पैसा का ट्रांजेक्शन संभव नहीं होता पाता है
साइबरगढ़ करमाटांड़ में 250 से 400 रुपये में बिकता है सिम : जिस सिम की कीमत बाजार में 10 से 20 रुपये बाजार में है. वही सिम करमाटांड़ में 250 से 400 में बिकती है. सिम के माध्यम से साइबर अपराधी घटना को अंजाम देते हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




