जामताड़ा व चितरंजन रेलवे स्टेशन पर पुलिस मुस्तैद

Published at :15 May 2016 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा व चितरंजन रेलवे स्टेशन पर पुलिस मुस्तैद

नाला से 30 बंदी समर्थक गिरफ्तार नाला : स्थानीय नीति के विरोध में नाला प्रखंड के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य के नेतृत्व में सुबह छह बजे से ही सड़क जाम विभिन्न जगहों में किया गया. परंतु प्रशासन की मुस्तैदी पूर्वक कार्रवाई से समय-समय पर सड़क जाम कर रहे आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी होती रही. ज्ञात […]

विज्ञापन

नाला से 30 बंदी समर्थक गिरफ्तार

नाला : स्थानीय नीति के विरोध में नाला प्रखंड के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य के नेतृत्व में सुबह छह बजे से ही सड़क जाम विभिन्न जगहों में किया गया. परंतु प्रशासन की मुस्तैदी पूर्वक कार्रवाई से समय-समय पर सड़क जाम कर रहे आंदोलनकारियों की गिरफ्तारी होती रही. ज्ञात हो सुबह साढ़े छह बजे 20 आंदोलनकारी को गिरफ्तार किया गया. उसके बाद शाम होते-होते करीब 30 बंद समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया. झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल भट्टाचार्य के नेतृत्व में नाला थाना में पुलिस के गिरफ्त में ही कार्यकर्त्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाये.
रेलवे स्टेशनों पर पुिलस बल तैनात
जामताड़ा व मिहिजाम शहर पुलिस छावनी में तब्दील था. संवेदनशील जगहों पर जवान तैनात किये गये थे. जामताड़ा रेलवे स्टेशन और मिहिजाम रेेलवे स्टेशन पर पुलिस बल तैनात थे. अहले सुबह से ही पुलिस पदाधिकारी गश्ती टीम के साथ जिले भर में गश्ती करती रहे. बंद समर्थकों के निकलते के साथ ही गिरफ्तार कर लिया गया. कुंडहित में बंद समर्थकों और पुलिस के साथ नोक-झोंक व धक्का-मुक्की भी हुई.
कुंडहित प्रखंड अध्यक्ष जयश्वर मुर्मू के नेतृत्व में निकाले गये जुलूस को रोकने पर बंद समर्थक आक्रोशित हो गये. बीडीओ अरविंद कुमार ओझा व थाना प्रभारी केडी झा के साथ लोगों की तीखी नोक झोंक हुई. इधर जामताड़ा शहर में बंद समर्थकों के जुलूस को पुलिस ने कोर्ट मोड़ से गिरफ्तार कर लिया. सभी को जेबीसी उच्च विद्यालय स्थित कैंप जेल में रखा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola