विधायक ने किया तालाब निर्माण का शिलान्यास
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 May 2016 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

जामताड़ा: जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने उदलबनी में 40 लाख से बनने वाला तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया. डॉ अंसारी ने कहा कि उदलबनी पंचायत का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है. चुनाव में जो विकास का वादा किया था. विस क्षेत्र के हर गांव में विकास का कार्य शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
जामताड़ा: जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने उदलबनी में 40 लाख से बनने वाला तालाब जीर्णोद्धार का शिलान्यास किया. डॉ अंसारी ने कहा कि उदलबनी पंचायत का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है. चुनाव में जो विकास का वादा किया था. विस क्षेत्र के हर गांव में विकास का कार्य शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि उन्हीं के प्रयास से लघु सिंचाई विभाग के छह तालाबों की स्वीकृति मिली है. जिसमें केंदुआ में 28 लाख का, पियालशोला में 29 लाख का, केलाही में 33 लाख का, तारकोजोरी में 22 लाख का, गारापाथर में 42 लाख तथा उदलबनी में 40 लाख का जीर्णोद्धार के तालाब शामिल है.
कहा कि इस तालाब के बन जाने से यहां के किसानों को सिंचाई में सुविधा के साथ साथ पशुओं को पानी पिलाने में सुविधा होगी. ग्रामीणों ने पेयजल के लिए विधायक को समस्या सुनायी. विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे पेयजल पर काफी गंभीर है और बहुत जल्द इस समस्या से ग्रामीणों को निजात मिलेगी. अवसर पर आस्थमा देवी, दीपक चौधरी, उज्वल पंडित, दीपक चौधरी, जितेन कुमार, कमल पंडित, सुलेमान पंडित, जितेन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




