निजी क्लिनिक को हर माह देनी होगी रिपोर्ट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 May 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई एसीएमओ ने निजी क्लिनिक संचालकों के साथ की बैठक हर महीने के चार तारीख को सौंपनी होगी रिपोर्ट जामताड़ा : जिला कार्यक्रम प्रबंधक के कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डां अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिले के निजी क्लिनिक संचालकों के साथ बैठक हुई. बैठक में पिछले 27 अप्रैल […]
विज्ञापन
नहीं तो होगी कानूनी कार्रवाई
एसीएमओ ने निजी क्लिनिक संचालकों के साथ की बैठक
हर महीने के चार तारीख को सौंपनी होगी रिपोर्ट
जामताड़ा : जिला कार्यक्रम प्रबंधक के कार्यालय में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डां अशोक कुमार की अध्यक्षता में जिले के निजी क्लिनिक संचालकों के साथ बैठक हुई. बैठक में पिछले 27 अप्रैल को राज्य के मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक की समीक्षा करते हुए एसीएमओ डॉ कुमार ने सभी निजी क्लिनिक संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि निजी क्लिनिक में जो भी सेवाएं दी जाती है, उसकी रिपोर्ट हर माह के 4 तारीख तक सौंप दें.
निजी क्लिनिक में दी जाने वाली सेवाओं को जिला डाटा में इंट्री कर सरकार को भेजी जायेगी. कहा कि इसमें कोताही बरतने वाले निजी क्लिनिक संचालक पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी. सरकार स्वास्थ्य जांच के उपर गंभीर है. इसलिए जो भी सेवाएं दी जा रही है उसकी जानकारी सरकार तक पहुंचनी चाहिए. बैठक में पोपुलर नर्सिंग नर्सिंग होम, पोद्दार नर्सिंग होम तथा वात्सल्य क्लिनिक के संचालकों ने भाग लिया. इस अवसर पर डीपीएम दीपक कुमार गुप्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




