रानीगंज में धूमधाम से मना छटियार

Published at :10 Apr 2016 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
रानीगंज में धूमधाम से मना छटियार

काराम गुरु माता अन्नारानी ने दिया प्रवचन महिला-पुरुष ने किया आदिवासी परंपरा में नृत्य जामताड़ा : दुलाडीह पंचायत के रानीगंज गांव में सोलहआना ने छटियार कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. जिसका उदघाटन मुखिया दिनेश मुर्मू, जिप सदस्य जिमोली बास्की, मांझी हड़ाम सुंदर मुर्मू, नायकी बाबा मोतीलाल मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. मुखिया, […]

विज्ञापन

काराम गुरु माता अन्नारानी ने दिया प्रवचन

महिला-पुरुष ने किया आदिवासी परंपरा में नृत्य
जामताड़ा : दुलाडीह पंचायत के रानीगंज गांव में सोलहआना ने छटियार कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया गया. जिसका उदघाटन मुखिया दिनेश मुर्मू, जिप सदस्य जिमोली बास्की, मांझी हड़ाम सुंदर मुर्मू, नायकी बाबा मोतीलाल मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया. मुखिया, मांझी हड़ाम, नायकी बाबा ने गुरु माता अन्नारानी हेंब्रम को फूल-माला पहना कर स्वागत किया. शनिवार रात को काराम (यज्ञ) का भी आयोजन किया गया. जिसमें गांव के पुजारी मौजूद थे. इस अवसर पर गांव के सभी बच्चों का छटियार कराया गया.
प्रो सुनील हांसदा ने कहा कि आज आधुनिक सभ्यता-संस्कृति से लोग प्रभावित होकर अपनी संस्कृति-धर्म को भूल जाते हैं. लेकिन संताली समाज में परंपरा को बचाये रखने के लिए छटियार जरूरी है. क्योंकि बच्चे का छटियार करने से पूर्ण संताल बन जाता है. इसलिए गांव के सभी लोगों ने मिलकर इसका आयोजन किया. काराम गुरु माता अन्नारानी हेंब्रम ने संताली भाषा में मानव सृष्टि के बारे में प्रवचन सुनाया. साथ युवक-युवतियों ने नृत्य प्रस्तुत किया. इस अवसर पर महादेव सोरेन, राजेंद्र हेंब्रम, सुधीर हेंब्रम, अविनाश मुर्मू, कमल मरांडी सहित गांव के प्रबुद्ध लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola