कार्यक्रम . उमवि बुधुडीह में लगी गणित और विज्ञान प्रदर्शनी सबीना के प्रोजेक्ट को मिली वाहवाही

Published at :29 Mar 2016 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यक्रम . उमवि बुधुडीह में लगी गणित और विज्ञान प्रदर्शनी सबीना के प्रोजेक्ट को मिली वाहवाही

जामताड़ा : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुधुडीह में सोमवार को नवाचारी गतिविधि तहत, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति/ जनजाति के छात्राओं द्वारा गणित और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्या बिल्कीसुन निशा, ग्राम प्रधान अब्दुल लतिफ, वार्ड सदस्य काशिम अंसारी, संजय दास उपस्थित थे. प्राचार्या ने ने कहा कि […]

विज्ञापन

जामताड़ा : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बुधुडीह में सोमवार को नवाचारी गतिविधि तहत, अल्पसंख्यक और अनुसूचित जाति/ जनजाति के छात्राओं द्वारा गणित और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्या बिल्कीसुन निशा, ग्राम प्रधान अब्दुल लतिफ, वार्ड सदस्य काशिम अंसारी, संजय दास उपस्थित थे. प्राचार्या ने ने कहा कि प्रदर्शनी से बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि पैदा होती है.

हमारा देश वैज्ञानिक युग की ओर बढ़ता जा रहा है. प्रदर्शनी में विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं के द्वारा जल संचय, सिंचाई सुविधा, ध्वनि का जल में संचरण, प्रकृतिक संख्याओं को योग का नियम आदि मॉडल प्रस्तुत किये. इसमें प्रथम सबीना खातून, द्वितीय अफसाना परवीन, तृतीय स्थान पर सफिरन खातून आयीं. सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रफिक अंसारी, जाहिद अंसारी, रफिजा बीबी, शिक्षक तापस कुमार मजूमदार, मिना सिंह, रेणु कुमारी, पारू मुर्मू, मानसी दत्त आदि थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola