इरफान बंगाल विस चुनाव में प्रभारी बने

Published at :29 Mar 2016 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
इरफान बंगाल विस चुनाव में प्रभारी बने

जामताड़ा : पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी ने विधान सभा चुनाव को लेकर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. इसकी जानकारी पं बंगाल के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने विधायक को फोन पर दी. इस पर विधायक ने कहा कि राहुल गांधी व पार्टी की ओर से जो दायित्व […]

विज्ञापन

जामताड़ा : पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी ने विधान सभा चुनाव को लेकर जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. इसकी जानकारी पं बंगाल के कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने विधायक को फोन पर दी. इस पर विधायक ने कहा कि राहुल गांधी व पार्टी की ओर से जो दायित्व दिया गया है

उसे पूरी ईमानदारी से निभाउंगा. उन्होंने कहा कि दो अप्रैल से लेकर अंतिम चरण के चुनाव तक कई विधानसभा क्षेत्र में काम करेंगे. साथ ही उन्हें दो अप्रैल को कुल्ठी में होने वाली चुनावी रैली में आमंत्रित भी किया गया है.

उन्होंने जामताड़ा के कार्यकर्ताओं को अधिक संख्या में कुल्टी जाने की अपील की है. इस अवसर पर प्रभु मंडल, जोगेश्वर मिश्रा, आनंद जैन, इरशाद उल आरसी, केशव सोरेन, तपन दास, राशमुनी मुर्मू, जयदेव मरांडी, हमिद सुमन आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola