परेशानी . कृषि विभाग की जिम्मेदारी बढ़ी

Published at :12 Mar 2016 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
परेशानी . कृषि विभाग की जिम्मेदारी बढ़ी

ज्यादा लक्ष्य कृषि विभाग का सिरदर्द जामताड़ा : झारखंड सरकार ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड देने के लिए दो प्रखंड नाला व नारायणपुर का चयन तो कर लिया. लेकिन कृषि विभाग को जांच के लिए मिट्टी इकट्ठा करने का जो लक्ष्य सौंपा गया है वह बेहद जटिल हो गया है. समय कम है और काम ज्यादा […]

विज्ञापन

ज्यादा लक्ष्य कृषि विभाग का सिरदर्द

जामताड़ा : झारखंड सरकार ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड देने के लिए दो प्रखंड नाला व नारायणपुर का चयन तो कर लिया. लेकिन कृषि विभाग को जांच के लिए मिट्टी इकट्ठा करने का जो लक्ष्य सौंपा गया है वह बेहद जटिल हो गया है. समय कम है और काम ज्यादा सौंप दिया गया है. विभाग भी लक्ष्य पूरा करने के लिए ऐड़ी चोटी एक किये हुए है.
कायदे के मुताबिक पिछड़े इलाके को ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड के लिए चयन करना है. सरकार ने किया भी है लेकिन लक्ष्य इतना अधिक दे दिया गया है कि कर्मचारियों के लिए यह सिरदर्द हो गया. विभागीय सूत्रों की मानें तो लक्ष्य में इजाफा महज दो दिन पूर्व किया गया है. पहले 1038 मृदा इकट्ठा करने को कहा गया था अब नये टारगेट में इसे 1811 कर दिया गया है. इन दोनों प्रखंडों में 10629 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड देने का मन सरकार ने बनाया है. किसानों के लिए तो यह खुशी की बात है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola